जानें दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय. खूब पानी पीना आंखों की सूजन […]
विज्ञापन
दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.
खूब पानी पीना आंखों की सूजन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है. पानी की कमी के कारण ही स्किन सूज जाती है. पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है.
ठंडा खीरा भी आंखों की सूजन के इलाज में काफी फायदेमंद होता है. खीरा में मौजूद एंजाइम्स इन्फ्लामेशन को कम करते हैं और स्किन को टाइट करने में मदद करते हैं. यह चेहरे के मुंहासों और आंखों के आसपास के डार्क सर्कल्स को ठीक करने में मदद करता है.
नीबू ब्रेन सेल्स और नर्वस सिस्टम को मजबूती देते हैं. नीबू का रस पानी में मिला कर गरारा करने से गला खुल जाता है. जुकाम में भी लाभ होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










