ISIS को ‘‘हराने और तबाह'''' के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं ट्रंप : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आईएसआईएस को ‘‘हराने और तबाह” करने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं. व्हाइट हाउस ने इस बात की आज जानकारी देते हुये खतरनाक आतंकी समूह के विनाश को ‘‘मानवीय रुप से अत्यावश्यक” बताया. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका निर्णायक कदम […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आईएसआईएस को ‘‘हराने और तबाह” करने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं. व्हाइट हाउस ने इस बात की आज जानकारी देते हुये खतरनाक आतंकी समूह के विनाश को ‘‘मानवीय रुप से अत्यावश्यक” बताया.
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका निर्णायक कदम अवश्य उठाएगा और राष्ट्रपति जरुरी कदम उठा रहे हैं.” ट्रंप ने पिछले सप्ताह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को आईएसआईएस को हराने के लिए 30 दिनों के भीतर एक कार्य योजना तैयार करने के लिए कहते हुये एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




