जेईई मेन फॉर्म में इस डेट से कर सकेंगे करेक्शन, इन स्टेप्स को करें फॉलो

JEE Main 2026 Session 2: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए सुधार विंडो 27 फरवरी से 28 फरवरी तक के लिए खोला जाएगा. पेपर और परीक्षा भाषा, एग्जाम सेंटर आदि डिटेल में बदलाव कर सकते हैं.
JEE Main 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी National Testing Agency (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलने की घोषणा की है. उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे.
यह सुविधा केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी और इसके बाद किसी भी तरह का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि तय समय के अंदर फॉर्म में सुधार कर लें.
किन डिटेल्स में कर सकते हैं सुधार?
कैंडिडेट्स लॉगिन करके नीचे दी गई डिटेल में सुधार कर सकते हैं-
- नाम, माता या पिता का नाम
- डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, कैटेगरी
- कक्षा 10 और 12 की एजुकेशनल डिटेल
- एग्जाम सेंटर का चयन
- पेपर और परीक्षा भाषा
- राज्य कोड ऑफ एलिजिबिलिटी
किन डिटेल्स को नहीं बदल सकेंगे स्टूडेंट?
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पता
कैसे करें फॉर्म में सुधार?
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- JEE Main की आधिकारिक साइट खोलें.
- कैंडिडेट लॉगिन करें
- अपना Application Number और Password या जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
- Correction in Application Form लिंक चुनें
- डैशबोर्ड पर दिख रहे Application Correction विकल्प पर क्लिक करें.
- जरूरी विवरण एडिट करें
यह भी पढ़ें- कैसा रहा CBSE 10th क्लास का इंग्लिश का पेपर? जानिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










