कैसा रहा CBSE 10th क्लास का इंग्लिश का पेपर? जानिए 

Updated at : 21 Feb 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Board Exam English Paper Analysis

CBSE Board Exam: प्रतीकात्मक तस्वीर

CBSE Board Exam English Paper Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की इंग्लिश की परीक्षा आज आयोजित की थी. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली. छात्रों और विषय विशेषज्ञों की शुरुआती प्रतिक्रिया के अनुसार पेपर का स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा.

विज्ञापन

CBSE Board Exam English Paper Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की इंग्लिश की परीक्षा आज आयोजित की थी. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली. छात्रों और विषय विशेषज्ञों की शुरुआती प्रतिक्रिया के अनुसार पेपर का स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा.

ज्यादातर प्रश्न NCERT से पूछे गए थे और सिलेबस के बाहर से कुछ भी नहीं पूछा गया. इससे अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों को पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. कई छात्रों ने बताया कि वे तय समय के भीतर पूरा पेपर खत्म कर सके.

क्या है एक्सपर्ट की राय?

पटना के डीवाई पाटिल स्कूल के पीजीटी शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि इंग्लिश के एग्जाम ने स्टूडेंट को बड़ी राहत दी. आज का पेपर काफी बैलेंसड था. अगर किसी स्टूडेंट ने NCERT के बुक को अच्छे से पढ़ा है तो वे आसानी से 90 प्रतिशत से ऊपर स्कोर कर सकते हैं.

सेक्शन-वाइज विश्लेषण

रीडिंग सेक्शन (Reading Section): इस खंड में ‘पक्षियों के प्रवास’ (Bird Migration) और ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) जैसे समसामयिक विषयों पर आधारित गद्यांश पूछे गए थे. पैसेज सीधे और समझने में आसान थे. सवाल तथ्यात्मक और स्कोरिंग रहे.

ग्रामर और क्रिएटिव राइटिंग (Grammar & Creative Writing): ग्रामर के सवाल काफी सीधे थे. Reported speech से ज्यादा प्रश्न थे और सभी आसान. वहीं राइटिंग सेक्शन में ‘संपादक को पत्र’ और ‘एनालिटिकल पैराग्राफ’ जैसे सब्जेक्टच ने स्टूडेंट को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका दिया.

लिटरेचर (Literature): पाठ्यपुस्तकों (First Flight और Footprints Without Feet) से पूछे गए सवाल परिचित थे. हालांकि, एक-दो Value-based प्रश्न ने स्टूडेंट्स को सोचने पर थोड़ा मजबूर कर दिया. लेकिन कुल मिलाकर ये सेक्शन भी स्कोरिंग था.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पेपर संतुलित था और छात्रों को अच्छा स्कोर करने का अवसर देता है. जिन छात्रों ने नियमित रूप से सैंपल पेपर (Sample Paper) और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास किया था, उन्हें खास लाभ मिला. कुल मिलाकर, CBSE कक्षा 10 इंग्लिश का पेपर इस वर्ष स्टूडेंट्स के लिए राहत भरा और स्कोरिंग माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार के युवा बनेंगे AI एक्सपर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज में Free एआई की पढ़ाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola