पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचे

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :22 Feb 2026 1:57 PM
विज्ञापन
PM Modi flags off Namo Bharat train and Meerut Metro

पीएम मोदी नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाते (Photo: PTI)

PM Modi in Meerut : प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ में शताब्‍दी नगर नमो भारत स्‍टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. नीचे देखें वीडियो.

विज्ञापन

PM Modi in Meerut : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी ने मेरठ दक्षिण स्टेशन तक मेट्रो रेल से यात्रा की. प्रधानमंत्री ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत गलियारे को देश को समर्पित किया. उन्होंने भारत के ‘नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) के शेष खंडों का भी उद्घाटन किया. इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ (दक्षिण) और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड भी शामिल है.

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ नमो भारत देश की पहली तेज रफ्तार क्षेत्रीय ट्रेन सेवा है. नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएंगे. कॉरिडोर का पहला स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशन में से एक है. यह अहम स्टेशन ‘मल्टी-मॉडल हब’ है जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को जोड़ता है. जिन तीन अन्य स्टेशन (नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम) की शुरुआत की गई, वे मेरठ में हैं.

पीएम मोदी ने की छात्रों और अधिकारियों से बातचीत

प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो यात्रा के दौरान छात्रों और अधिकारियों से बातचीत की. नमो भारत सेवा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर का हिस्सा है. इसे दिल्ली और मेरठ के बीच तेज और बेहतर पहुंच देने के लिए तैयार किया गया है.

पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी नजर आए

शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी नजर आए. योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि 1.45 अरब भारतीयों का जीवन सहज, सरल और सुगम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ आगमन पर हृदय से स्वागत और अभिनंदन है.

यह भी पढ़ें : अब दिल्ली दूर नहीं, मेरठ से सराय काले खां तक दौड़ी नमो भारत, 82 किमी का सफर 1 घंटे से भी कम में

शाम 6 बजे से आम जनता के लिए शुरू होगा रैपिड रेल

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड रेल 22 फरवरी की शाम 6 बजे से आम जनता के लिए शुरू होने वाली है. यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन होगी, जिसका इंतजार काफी दिनों से लोगों को था. इससे दिल्ली–मेरठ की दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय होगी.

दिल्ली से मेरठ की दूरी सिर्फ 55 मिनट में

यह दुनिया का अनोखा कॉरिडोर होगा, जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रैपिड रेल और स्थानीय मेट्रो साथ चलेंगी. इससे दिल्ली से मेरठ की दूरी सिर्फ 55 मिनट में तय होगी. मेरठ मेट्रो का किराया आम लोगों की पहुंच में रहेगा. इसका किराया दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो के बराबर हो सकता है,हालांकि आधिकारिक किराए की घोषणा जल्द ही उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (UPMRC) करेगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola