Salim Khan: सलमान के करीबी ने दिया हेल्थ अपडेट, देर रात अस्पताल पहुंचे शाहरुख- शूरा खान

Updated:
विज्ञापन

सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, फोटो- इंस्टाग्राम

Salim Khan: दिग्गज लेखक सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार हालत स्थिर है. सलमान खान के पिता का हालचाल लेने शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन

Salim Khan: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनको 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई. बेटे सलमान खान लगातार अस्पताल में मौजूद हैं और परिवार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है. इस बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे. वहीं, एक्टर के करीबी और ‘बिग बॉस 6’ फेम संतोष शुक्ला ने सलीम खान को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है.

विज्ञापन

सलीम खान से मिलने पहुंचे शाहरुख खान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें शाहरुख खान की गाड़ी कड़ी सुरक्षा के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचती दिखाई दी. शाहरुख खान और सलमान खान करीबी दोस्त हैं और उन्होंने साथ में फिल्में भी की है.

अरबाज खान की पत्नी पहुंची अस्पताल

शूरा खान का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लीलावती हॉस्पिटल पहुंचते दिखी.

सलमान के करीबी ने बताया-सलीम खान की तबीयत में सुधार

‘बिग बॉस 6’ फेम संतोष शुक्ला ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में सलीम खान को लेकर कहा, उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है. उनकी उम्र 90 साल हो चुकी हैं और हमारी मन्नत यही है कि वे जल्दी से ठीक हो जाएं. डॉक्टर जैसे ही कहेंगे कि सब कंट्रोल में है, वह दिन सबके लिए बड़ी खुशी का होगा.’

डॉक्टर ने क्या कहा था?

अस्पताल की ओर से डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया से बातचीत में था, “उन्हें शरीर में झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था. हमने तुरंत उनका इलाज शुरू किया. उनकी हालत और खराब न हो, इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. ऐसा नहीं था कि उनकी स्थिति बहुत गंभीर थी. हमने जरूरी जांच की और एक छोटी सी प्रक्रिया भी की, जिसकी ज्यादा जानकारी मैं साझा नहीं कर सकता. अब उनकी हालत ठीक और स्थिर है. उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है और वे बेहतर हैं. उम्र ज्यादा होने की वजह से ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा.”

यह भी पढ़ेंसलीम खान का हाल पूछने लीलावती अस्पताल पहुंची मलाइका, बेटे अरबाज से हुआ है तलाक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola