सलीम खान का हाल पूछने लीलावती अस्पताल पहुंची मलाइका, बेटे अरबाज से हुआ है तलाक

सलीम खान और मलाइका अरोड़ा
Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता व स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ने पर मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचीं. एक्स पति अरबाज से तलाक के बावजूद मलाइका का खान फैमिली से रिश्ता मजबूत दिखा. 2017 में तलाक के बाद से मलाइका ने अब तक शादी नहीं की है. पढ़ें पूरी खबर…
Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही खान परिवार में चिंता का माहौल है. मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और परिवार के लोग लगातार उनके साथ मौजूद हैं. इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं.
मलाइका अपने बेटे के साथ पहुंची अस्पताल
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ अस्पताल पहुंचती नजर आ रही हैं. मलाइका अपने एक्स ससुर सलीम खान को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मां-बेटे कार से उतरते हैं और सीधे अस्पताल के अंदर चले जाते हैं. इस दौरान साफ दिखा कि भले ही मलाइका और अरबाज खान का तलाक हो चुका हो, लेकिन खान फैमिली से उनका रिश्ता आज भी सम्मान और अपनापन से भरा है. परिवार के मुश्किल वक्त में उनका यूं अस्पताल पहुंचना इसी बात का सबूत है.
तलाक के बाद मलाइका ने नहीं की शादी
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. दोनों का एक बेटा अरहान खान है. साल 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटे की परवरिश के लिए एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं और कई मौकों पर साथ भी नजर आए हैं. वहीं, अरबाज खान ने तलाक के करीब छह साल बाद 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली थी. खबरों के मुताबिक, दोनों 2025 में एक बेटी के माता-पिता भी बने. दूसरी तरफ, मलाइका ने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की. वह लंबे समय तक एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन फिलहाल दोनों का ब्रेकअप हो चुका है.
यह भी पढे़ं: एक और सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, मेंटल हेल्थ बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




