ePaper

अलविदा ओबामा ....

Updated at : 20 Jan 2017 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
अलविदा ओबामा ....

वाशिंगटन : एक बेहद जज्बाती पैगाम में ‘‘हर कदम पर” अमेरिकी अवाम के साथ कदम से कदम मिलाते रहने के वादे के साथ बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस को अलविदा किया और जाते जाते लोगों का शुक्रिया अदा किया क उनकी हिमायत ने उन्हें एक ‘‘बेहतर इंसान” और एक ‘‘बेहतर राष्ट्रपति” बनने का मौका मिला. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : एक बेहद जज्बाती पैगाम में ‘‘हर कदम पर” अमेरिकी अवाम के साथ कदम से कदम मिलाते रहने के वादे के साथ बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस को अलविदा किया और जाते जाते लोगों का शुक्रिया अदा किया क उनकी हिमायत ने उन्हें एक ‘‘बेहतर इंसान” और एक ‘‘बेहतर राष्ट्रपति” बनने का मौका मिला.

अपने खास अंदाज में ओबामा ने अमेरिकी अवाम से मुखातिब होते हुए कहा, ‘‘इन आठ साल के दौरान आप अच्छाई, जिजिविषा और उम्मीदों के स्रोत रहे हैं जिससे मैंने शक्ति पाई है. मैंने अपनी जिंदगी के बदतरीन आर्थिक संकट के दौरान पडोसियों और समुदायों को एक दूसरे का ख्याल रखते देखा। मैंने सवालों के जवाब तलाश करते शोकग्रस्त परिवारों के साथ शोक मनाया और चार्ल्सटन चर्च में शांति पाई. ” कैपिटोल हिल में अपने उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले ओबामा अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के लिए एक अलविदाइ खत छोडेंगे.
उन्होंने देशवासियों को संबोधित अपने पत्र में कहा, ‘‘इससे पहले कि मैं हमारे 45वें राष्ट्रपति के लिए अपना पत्र छोडूं, मैं 44वें राष्ट्रपति के रुप में आपकी सेवा का शर्फ देने के लिए आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। क्योंकि मैंने इस पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल में जो कुछ सीखा, आपसे ही सीखा। आपने मुझे एक बेहतर राष्ट्रपति बनाया और आपने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola