अमेरिका-चीन तनावों के बीच ताइवान की राष्ट्रपति करेंगी अमेरिकी देश की यात्रा

Updated at : 22 Dec 2016 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका-चीन तनावों के बीच ताइवान की राष्ट्रपति करेंगी अमेरिकी देश की यात्रा

ग्वाटेमाला : अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत करने और चीन की ‘एक चीन’ नीति पर अंकुश लगाने की धमकी के कारण अमेरिका-चीन के बीच उपजे तनावों के बीच एशियाई नेता अगले महीने मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला की यात्रा करेंगी. ग्वाटेमाला के विदेश मंत्रालय […]

विज्ञापन

ग्वाटेमाला : अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत करने और चीन की ‘एक चीन’ नीति पर अंकुश लगाने की धमकी के कारण अमेरिका-चीन के बीच उपजे तनावों के बीच एशियाई नेता अगले महीने मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला की यात्रा करेंगी.

ग्वाटेमाला के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि 20 जनवरी को ट्रम्प के अपना कार्यकाल संभालने से महज एक सप्ताह पहले ताइवान की राष्ट्रपति 11-12 जनवरी को देश की यात्रा करेंगी. मध्य अमेरिकी देश दुनिया के उन 21 देशों में शामिल है जो बतौर सम्प्रभु देश ताइवान की मान्यता से संबद्ध चीन के रुख का विरोध करता है.

वह होंडुरास, एल सल्वाडोर और निकारागुआ की भी यात्रा करेंगी. चीन ताइवान को विश्वासघाती प्रांत मानता है और वह इसे एक देश के तौर पर राजनयिक मान्यता का जबरदस्त विरोध करता है. इस बीच चीन ने अमेरिका से साई की मध्य अमेरिकी देश की यात्रा के दौरान अमेरिकी हवाई क्षेत्र से होते हुए उनकी विमान यात्रा को रोकने के लिए कहा है. कुछ रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है कि वह ट्रम्प के शिष्टमंडल से बातचीत के लिए न्यूयार्क में रुक सकती हैं.

बहरहाल, चीन की ‘एक चीन’ नीति से अमेरिका के लगाव पर ट्रम्प ने सवाल खड़े किये हैं. इस महीने के शुरु में ‘फॉक्स न्यूज’ को उन्होंने बताया था, ‘मैं नहीं जानता कि जब तक चीन के साथ कारोबार सहित अन्य चीजों पर हम किसी समझौते पर नहीं पहुंचते तब तक हम एक चीन नीति के लिए बाध्य क्यों हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola