साहिबगंज के महाराजपुर में खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग से यौनाचार, आरोपी फरार

Updated at : 14 Mar 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Sahibganj News

खड़ी ट्रेन की बोगी फोटो: प्रभात खबर

Sahibganj News: साहिबगंज के महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग के साथ यौनाचार का मामला सामने आया है. आरोपी युवक घटना के बाद फरार हो गया. पीड़िता के बयान पर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

साहिबगंज से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले के मालदा रेल मंडल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मालदा रेल मंडल के महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में शनिवार को एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया. पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने इसकी शिकायत साहिबगंज के जीआरपी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.

शादी का झांसा देकर घटना को दिया अंजाम

साहिबगंज जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर निवासी युवक ने नाबालिग को फोन करके प्लेटफॉर्म पर बुलाया. उसने पहले उसे शादी करने का झांसा दिया. फिर बातचीत करने के बहाने उसे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन की बोगी में ले गया. वहां उसने उससे बातचीत के दौरान घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में खून की कमी, दर-दर भटक रहे मरीजों के परिजन

जीआरपी थाने में मामला दर्ज

जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह खबर पूरे इलाके में फैल गई. इलाके के लोग न्याय की मांग करने जीआरपी थाना पहुंच गए. जीआरपी थाने में पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश कुमार महतो ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: दुमका के हंसडीहा में दो युवकों के शव बरामद, डीटीओ की कार्रवाई में 6 मालवाहक गाड़ियां जब्त

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola