बरहेट के बूथों पर विशेष कैंप का अपर समाहर्ता ने लिया जायजा, मतदाता सूची सुधारने उमड़ी भीड़
जायजा लेने के क्रम में एसी विजय कुमार, बीडीओ एवं अन्य. | Prabhat Khabar Network
बरहेट में अपर समाहर्ता विजय कुमार ने विशेष कैंप का निरीक्षण किया। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए रविवार को भी कैंप जारी रहेगा।
बरहेट: साहिबगंज जिले के अपर समाहर्ता विजय कुमार ने शनिवार को प्रखंड के अलग-अलग बूथों का जायजा लिया. इन बूथों में विशेष कैंप का आयोजन किया गया था. जहां नये नाम जुड़वाने वाले युवा तथा मतदाता सूची में सुधार कराने वाले मतदाताओं की भीड़ देखी गयी. मौके पर मौजूद बीएलओ ने आवेदकों से फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने के लिए), फॉर्म-7 (नाम हटाने के लिए) और फॉर्म-8 (संशोधन/स्थान परिवर्तन के लिये) प्राप्त किये.
वहीं, जायजा लेने के क्रम में अपर समाहर्ता विजय कुमार ने कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि कैंप के दौरान आने वाले हर एक आवेदन का मौके पर ही मिलान कर रजिस्टर में प्रविष्टि सुनिश्चित की जाये. रविवार (आज) को भी कैंप का आयोजन किया जायेगा.
किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच पाने वाले लोग नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो) के साथ अपना पंजीकरण करा सकते हैं. मौके पर बीडीओ अंशु कुमार पांडेय व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










