बरहरवा में झामुमो नगर कमिटी ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस, दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network
बरहरवा में झामुमो नगर कमिटी ने शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष और बलिदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बरहरवा: झामुमो नगर कमिटी की ओर से शनिवार को पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शक्तिनाथ अमन के आवासीय कार्यालय में झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने किया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया. नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड के अधिकार और पहचान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनकी शहादत को नमन करने के साथ-साथ झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और संघर्ष को हमेशा याद किया जाता रहेगा.
उन्होंने कहा कि निर्मल महतो का जीवन युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. वहीं, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शक्तिनाथ अमन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का बलिदान झारखंड आंदोलन की मजबूत नींव में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. उनकी शहादत ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को नई ऊर्जा दी.
उनके विचार और संघर्ष आज भी झारखंड के लोगों को प्रेरित करते हैं. मौके पर सचिव मोहम्मद इकबाल हुसैन, फिरोज खान, कवलजीत शर्मा, सुशील सेन, वरुण मंडल, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, सहदेव यादव, मिथुन मंडल, प्रकाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










