यात्रियों को राहत: हावड़ा-नतेसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, साहिबगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
साहिबगंज (फाइल फोटो)
पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा-नतेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 10 अगस्त से शुरू होने वाली इस ट्रेन के रूट और समय की जानकारी यहाँ देखें।
साहिबगंज: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा और नतेसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा-नतेसर स्पेशल 10 अगस्त 2026 से 8 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को हावड़ा से रात 10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे नतेसर पहुंचेगी. इस अवधि में ट्रेन के कुल 79 फेरे होंगे.
वापसी में ट्रेन संख्या 03030 नतेसर-हावड़ा स्पेशल 11 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को नतेसर से दोपहर 1:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इस ट्रेन के भी कुल 79 फेरे निर्धारित हैं.
साहिबगंज समेत इन स्टेशनों पर ठहराव
स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में बंडेल, बर्द्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे. इस स्पेशल ट्रेन की टिकट बुकिंग की तारीख की घोषणा रेलवे द्वारा जल्द की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










