झारखंड राज्य ओपन जेवलिन थ्रो में साहिबगंज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 3 स्वर्ण समेत 5 पदक जीते
Khiladi gan | Prabhat Khabar Network
झारखंड राज्य ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में साहिबगंज के एथलीटों ने 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
साहिबगंज: जिला एथलेटिक्स संघ हजारीबाग एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ रांची के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में संपन्न 5वीं झारखंड राज्य ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 स्वर्ण 02 रजत पदक जीता.
जिसमें जिले के सिदो कान्हु स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु पृथ्वी राज मंडल - 55.55 मी. एवं सानू कुमार - 52.00 मी. के साथ बालक अंडर 18 वर्ष में क्रमशः स्वर्ण एवं रजत पदक जीता बालक अंडर 20 वर्ष में साहेबगंज के नीरज कुमार यादव- 52.50 मी. के साथ रजत पदक जीता. पुरुष वर्ग में सकरीगली के शिवम् कुमार मंडल ने 54.12 मी. एवं काजल कुमारी -27.35 मी. के साथ बालिका अंडर 16 वर्ष में स्वर्ण पदक जीता.
इस उपलब्धि पर डीसी दीपक कुमार दुबे, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला ओलंपिक संघ के राजेश यादव, माधव चंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव, ओम ततसत, मृत्युंज राय, एथलेटिक्स कोच योगेश यादव,अशोक कुमार, निमाई चौधरी,खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी समेत जिले के खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










