बम बलास्ट में रूस समर्थक विद्रोही कमांड की मौत

Updated at : 17 Oct 2016 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
बम बलास्ट में रूस समर्थक विद्रोही कमांड की मौत

दोनेत्स्क ( यूक्रेन): पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क में लिफ्ट में छिपा कर रखे गए एक बम के फटने से रुस समर्थक विद्रोहियों के सेना प्रमुख अरसेनी पावलोव की मौत हो गयी. स्थानीय अधिकारियों ने इस हमले को ‘युद्ध की घोषणा’ कहा है. रुस ने वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्राय:द्वीप स्वयं में नत्थी कर […]

विज्ञापन

दोनेत्स्क ( यूक्रेन): पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क में लिफ्ट में छिपा कर रखे गए एक बम के फटने से रुस समर्थक विद्रोहियों के सेना प्रमुख अरसेनी पावलोव की मौत हो गयी. स्थानीय अधिकारियों ने इस हमले को ‘युद्ध की घोषणा’ कहा है. रुस ने वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्राय:द्वीप स्वयं में नत्थी कर लिया था. रुस पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों का समर्थन करता है और यहां मास्को समर्थक विद्रोह में करीब 10,000 लोगों मारे जा चुके हैं. ‘मोटोरोला’ के नाम से चर्चित पावलोव ने स्पार्टा बटालियन की अगुवाई की थी और वह प्रमुख विद्रोही कमांडर थे.

स्वयंभू दोनेत्स्क गणराज्य के तथाकथित ‘प्रधानमंत्री’ अलेक्जेंडर जखारचेनको ने कहा था कि यूके्रन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने ‘संघर्ष विराम का उल्लंघन और युद्ध की घोषणा की है. ‘ पावलोव की मौत कल एक इमारत की लिफ्ट में रखे गए बम के फटने से हुई.

पिछली रात इस जगह को सेना के ट्रकों, हल्के बख्तरबंद वाहन और करीब 50 सशस्त्र लोगों ने घेर रखा था. स्पार्टा बटालियन के एक लडाके ने बताया कि इस बम विस्फोट में पावलोव के अंगरक्षक की भी मौत हो गयी है. उसने बताया, ‘‘यह अभियान यूक्रेन के सैनिकों अथवा हममें से ही किसी की ओर से चलाया गया था.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola