हम नहीं करते बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान की एकता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘सरकारी की नीति यह है कि हम पाकिस्तान की क्षेत्रीय […]
वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान की एकता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘सरकारी की नीति यह है कि हम पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करते हैं और हम बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते.’
किर्बी दरअसल पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के अंदर और बाहर दोनों ओर से प्रांत की आजादी की मांगें बढने और वहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाजें तेज होने से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे. किर्बी से पूछा गया था, ‘बलूचिस्तान पर अमेरिका का क्या रुख है? क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने यह मुद्दा उठाया है.’
उन्होंने जवाब दिया, ‘अमेरिकी सरकार पाकिस्तान की एकता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करती है और हम बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते.’ बीते 15 अगस्त को देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, गिलगित और बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि इन स्थानों के लोगों ने उन्हें उनके मुद्दे उठाने के लिए शुक्रिया कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




