ePaper

अमेरिका : अलबामा में शांति रैली के बाद गोली लगने से 6 लोगों की मौत

Updated at : 12 Sep 2016 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका : अलबामा में शांति रैली के बाद गोली लगने से 6 लोगों की मौत

बर्मिंघम : अलबामा में पुलिस ने बताया है कि एक सार्वजनिक आवास समुदाय में एक शांति रैली के बाद गोलीबारी की एक घटना में छह लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. एएल डॉट कॉम के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी रविवार को बर्मिंघम में गेट सिटी पर रात में […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : अलबामा में पुलिस ने बताया है कि एक सार्वजनिक आवास समुदाय में एक शांति रैली के बाद गोलीबारी की एक घटना में छह लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. एएल डॉट कॉम के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी रविवार को बर्मिंघम में गेट सिटी पर रात में आठ बज कर 25 मिनट पर हुई. बर्मिंघम पुलिस के प्रवक्ता सार्जेन्ट ब्रायन शेलटन ने बताया कि सभी पीडि़त पास में खड़े निर्दोष व्यक्ति थे. पांच अन्य पीडि़तों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है.

पुलिस ने बताया कि समुदाय के लेविस पार्क में एक शांति रैली समाप्त होने के बाद गोलीबारी की यह घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. संदिग्धों के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है. यह भी पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी किस कारण से हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola