ePaper

चिन्मय के अनुयायियों ने 72,000 मोमबत्तियां जलाकर बनाया रिकॉर्ड

Updated at : 30 Aug 2016 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
चिन्मय के अनुयायियों ने 72,000 मोमबत्तियां जलाकर बनाया रिकॉर्ड

न्यूयार्क : भारतीय आध्यात्मिक गुरु चिन्मय कुमार घोष के अनुयायियों ने उनकी 85वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल केक पर 72,000 मोमबत्तियां जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. गिनीज विश्व रिकॉर्डधारी एवं न्यूयार्क निवासी अश्रिता फरमान (61) और श्री चिन्मय के छात्रों ने 45 फुट गुणा 10 फुट आकार के केक पर एक साथ 72,000 […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : भारतीय आध्यात्मिक गुरु चिन्मय कुमार घोष के अनुयायियों ने उनकी 85वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल केक पर 72,000 मोमबत्तियां जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. गिनीज विश्व रिकॉर्डधारी एवं न्यूयार्क निवासी अश्रिता फरमान (61) और श्री चिन्मय के छात्रों ने 45 फुट गुणा 10 फुट आकार के केक पर एक साथ 72,000 मोमबत्तियां जलाकर विश्व रेकॉर्ड बनाया. यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दौरान केक पर मोमबत्ती सजाने और उसकी गिनती के लिए करीब 100 लोगों ने घंटों बिताए.

हेल्थ फूड की दुकान चलाने वाले फरमान ने इस नए गिनीज रेकॉर्ड को आध्यात्मिक गुरु को समर्पित किया. भारत में श्री चिन्मय सेंटर्स के नेता अशोक पुरुलेकर ने एक बयान में कहा कि चिन्मय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों का मानना है कि योग और ध्यान से विश्व में सद्भाव का निर्माण होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola