CBSE Class 12th History Paper: 30 मार्च को है परीक्षा, जानिए एक महीने में कैसे करें तैयारी
CBSE Class 12th History Paper: प्रतीकात्मक तस्वीर
CBSE Class 12th History Paper: सीबीएसई का पेपर 30 मार्च 2026 को है. परीक्षा में लगभग एक महीने का समय है. अगर आप भी 12वीं हिस्ट्री विषय के पेपर में शामिल होने वाले हैं तो यहां बताए स्टेप्स की मदद से परीक्षा की तैयारी करें.
CBSE Class 12th History Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज क्लास 12वीं की हिंदी परीक्षा 30 मार्च को आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी. जानिए एक महीने के समय में कैसे तैयारी करें और हिस्ट्री के विषय में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं.
सिलेबस और एनसीईआरटी पर फोकस करें
सबसे पहले पूरा सिलेबस समझ लें और एनसीईआरटी किताब को आधार बनाएं. ज्यादातर सवाल सीधे या घुमाकर वहीं से पूछे जाते हैं.
नोट्स बनाकर पढ़ाई करें
हर चैप्टर के छोटे-छोटे पॉइंट्स और महत्वपूर्ण डेट, एक्ट, व्यक्तियों के नाम नोट करें. इससे रिवीजन आसान और तेज होगा.
सोर्स और केस स्टडी की प्रैक्टिस करें
हिस्ट्री में सोर्स आधारित प्रश्न अहम होते हैं. पुराने पेपर हल करें और समझें कि पैरा से जवाब कैसे निकालना है.
मैप वर्क रोज थोड़ा-थोड़ा दोहराएं
मैप से जुड़े सवाल स्कोरिंग होते हैं. स्थानों की सही स्पेलिंग और लोकेशन की नियमित प्रैक्टिस करें.
मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट
पिछले साल के प्रश्नपत्र और सैंपल पेपर हल करें. इससे समय बांटने की आदत पड़ेगी और परीक्षा में घबराहट कम होगी.
CBSE Board Class 12th: हिस्ट्री विषय का सैंपल पेपर देखें
कैसे सॉल्व करें CBSE History का पेपर?
- पहले आसान सवाल हल करें, कॉन्फिडेंस बढ़ेगा
- जवाब पॉइंट्स में और साफ हैंडराइटिंग में लिखें
- डेट, नाम और एक्ट जरूर मेंशन करें
- मैप वर्क की स्पेलिंग ध्यान से लिखें
- अंत में 10–15 मिनट रिवीजन के लिए जरूर बचाएं
Class 12th History Paper: पेपर कैसा आ सकता है?
बोर्ड के अन्य विषय की परीक्षाओं को देखें अगर तो इस बार का पेपर टफ हो सकता है. इस बार एनालिसिस वाले सवाल ज्यादा रह सकते हैं. अन्य विषयों में भी स्टूडेंट्स के तार्किक क्षमता को परखा गया है. कुछ पेपर तो बहुत ही टफ रहे हैं. शिक्षकों की मानें तो बार-बार लिखकर प्रैक्टिस करें और तार्किक सवाल का जवाब देने की क्षमात विकसित करें. इससे परीक्षा में स्कोर करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड ने जारी की आंसर की, 6 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










