नीस हमले में अमेरिकी छात्र की मौत की पुष्टि : स्कूल

Updated:
विज्ञापन
नीस हमले में अमेरिकी छात्र की मौत की पुष्टि : स्कूल

वाशिंगटन : फ्रांस के नीस में एक घातक ट्रक हमले के बाद से लापता लोगों में शामिल एक अमेरिकी छात्र की मौत की पुष्टि हुयी है. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी बर्कले ने यह जानकारी दी है. बीस वर्षीय नकोलस लेस्ली बर्कले के विदेश अध्ययन कार्यक्रम के तहत दक्षिणी फ्रांस के तटीय शहर में पढाई कर रहा था. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : फ्रांस के नीस में एक घातक ट्रक हमले के बाद से लापता लोगों में शामिल एक अमेरिकी छात्र की मौत की पुष्टि हुयी है. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी बर्कले ने यह जानकारी दी है. बीस वर्षीय नकोलस लेस्ली बर्कले के विदेश अध्ययन कार्यक्रम के तहत दक्षिणी फ्रांस के तटीय शहर में पढाई कर रहा था. गुरुवार को बास्तीले दिवस के अवसर पर आतिशबाजी के दौरान एक घातक हमले में मरने वालों की संख्या 84 हो गयी है. इस हमले में लगभग 300 लोग घायल हुए थे.

एफबीआई द्वारा यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद कल बर्कले के कुलपति निकोलस डर्क्स ने कहा, ‘यह दुखद, दिल दहलाने वाला समाचार है.’ उन्होंने एक बयान में कहा, ‘परिसर में और विश्व में परिसर के बाहर कहीं भी रहने वाले यूसी बर्कले परिवार के हम सभी लोग इस बात को लेकर दुखी हैं कि एक और प्रतिभाशाली युवा छात्र को हमने बर्बर हिंसा में खो दिया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola