ePaper

अमेरिकी सेना ट्रांसजेंडरों को लेकर प्रतिबंध हटाएगी : मीडिया

Updated at : 25 Jun 2016 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी सेना ट्रांसजेंडरों को लेकर प्रतिबंध हटाएगी : मीडिया

वाशिंगटन : अमेरिकी मीडिया ने खबर दी है कि पेंटागन आगामी हफ्ते में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर अपना प्रतिबंध उठा सकता है. अमेरिका की विशाल सेना में यह कदम एक मील के पत्थर के समान होगा जिसमें पांच साल पहले से अब तक ‘‘डोंट आस्क, डोंट टेल” नीति के तहत समलैंगिक सैनिकों के अपने यौन रुझान […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी मीडिया ने खबर दी है कि पेंटागन आगामी हफ्ते में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर अपना प्रतिबंध उठा सकता है. अमेरिका की विशाल सेना में यह कदम एक मील के पत्थर के समान होगा जिसमें पांच साल पहले से अब तक ‘‘डोंट आस्क, डोंट टेल” नीति के तहत समलैंगिक सैनिकों के अपने यौन रुझान को लेकर खुलआम चर्चा पर प्रतिबंध है.

यूएसए टूडे ने कहा है कि ट्रांसजेंडर संबंधी घोषणा एक जुलाई को हो सकती है और उम्मीद है कि 12 महीने में सेना की हर शाखा में नयी नीति अपनायी जाएगी. पेंटागन प्रेस सचिव पीटर कुक ने खबरों की पुष्टि करने से इनकार किया लेकिन कहा कि जल्द ही फैसला होना है. रक्षा मंत्री एस्टन कार्टर ने पिछले साल महिलाओं के लिए लड़ाकू भूमिकाओं सहित सभी सैन्य भूमिकाओं का आदेश दिया था. मेरीलैंड के डेमोक्रेटिक सांसद स्टेनी होयेर ने खबरों का स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola