ePaper

उत्तर कोरिया के मिसाइल से अमेरिका को खतरा!

Updated at : 23 Jun 2016 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के मिसाइल से अमेरिका को खतरा!

सोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने मध्यम-दूरी की एक नई शक्तिशाली मिसाइल के परीक्षण को सफल बताया और इसकी सराहना की. किम ने कहा है कि यह प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सैन्य अड्डों के लिए एक सीधा खतरा है. सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के अनुसार, कल हुए मसदान मिसाइल […]

विज्ञापन

सोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने मध्यम-दूरी की एक नई शक्तिशाली मिसाइल के परीक्षण को सफल बताया और इसकी सराहना की. किम ने कहा है कि यह प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सैन्य अड्डों के लिए एक सीधा खतरा है. सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के अनुसार, कल हुए मसदान मिसाइल के परीक्षण की खुद निगरानी करने वाले किम ने कहा कि यह एक ‘बडा अवसर’ है, जिसने खतरे की स्थिति में अपनी ओर से पहले परमाणु हमला करने की, उत्तर कोरिया की क्षमता को बढाया है.

किम के हवाले से कहा गया, ‘‘प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकियों पर समग्र और व्यवहारिक ढंग से हमला करने के लिए हमारे पास सुनिश्चित क्षमता है.’ मसदान की मारक क्षमता 2500 से 4000 किलोमीटर के बीच की है. न्यूनतम दूरी के तहत दक्षिण कोरिया और जापान इसकी जद में आते हैं जबकि उपरी सीमा के तहत गुआम स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे इसकी पहुंच में आ जाते हैं.

हाल के महीनों में मिली कुछ विफलताओं के बाद उत्तर कोरिया ने कल दो मसदान मिसाइलों का परीक्षण किया. इनमें से एक जापान सागर में 400 किलोमीटर तक उडी. केसीएनए ने कहा कि मिसाइल को उंचे कोण पर दागा गया था ताकि वह अपनी अधिकतम दूरी तक जा सके। वह अधिकतम 1400 किलोमीटर की उंचाई तक गई. एजेंसी ने कहा, ‘‘इस प्रायोगिक परीक्षण का आयोजन सफलतापूर्वक कर लिया गया और इससे आसपास के देशों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पडा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola