ePaper

पाकिस्तान : पोलियो अभियान के दौरान हमलों में 7 पुलिसकर्मियों की मौत

Updated at : 20 Apr 2016 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान : पोलियो अभियान के दौरान हमलों में 7 पुलिसकर्मियों की मौत

कराची : पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान हथियारबंद लोगों ने दो अलग-अलग स्थानों पर हमला कर कम से कम सात पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि ओरांगी में पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान हुए हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गये. जबकि इसी क्षेत्र में हुए एक […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान हथियारबंद लोगों ने दो अलग-अलग स्थानों पर हमला कर कम से कम सात पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि ओरांगी में पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान हुए हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गये. जबकि इसी क्षेत्र में हुए एक अन्य हमले में तीन अन्य पुलिसकर्मी मारे गये.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, चारबाइक पर आठ हमलावर सवार थे. पहले उन्होंने पुलिस मोबाइल वैन पर हमला किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे.’ उन्होंने बताया, ‘‘हमला करने के बाद भागते हुए उन्होंने तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलायीं.’ उन्होंने कहा, हत्यारे वास्तव में पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे थे, पोलियो कार्यकर्ताओं को नहीं.

पहले हमले के दौरान पोलियो कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे. टीकाकरण आज से शुरू हुआ है. वैसे देश में पोलियो कार्यकर्ता तालिबान आतंकवादियों सहित कट्टरपंथियों के निशाने पर रहे हैं, जिनका दावा है कि पोलियो अभियान मुसलमानों के बंध्याकरण की साजिश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola