ePaper

ओबामा क्यूबा यात्रा : फिदेल कास्त्रो के साथ मुलाकात की संभावना पर व्हाइट हाउस ने फेरा पानी

Updated at : 22 Mar 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
ओबामा क्यूबा यात्रा : फिदेल कास्त्रो के साथ मुलाकात की संभावना पर व्हाइट हाउस ने फेरा पानी

हवाना : व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति की क्यूबा यात्रा के दौरान बराक ओबामा और क्यूबा के वरिष्ठ नेता फिदेल कास्त्रो के बीच मुलाकात की संभावना को खारिज कर दिया है. ओबामा की विदेश नीति से जुडे मामलों के वरिष्ठ सहायक बेन रोड्स ने कहा कि न तो प्रशासन ने और न ही क्यूबा के […]

विज्ञापन

हवाना : व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति की क्यूबा यात्रा के दौरान बराक ओबामा और क्यूबा के वरिष्ठ नेता फिदेल कास्त्रो के बीच मुलाकात की संभावना को खारिज कर दिया है. ओबामा की विदेश नीति से जुडे मामलों के वरिष्ठ सहायक बेन रोड्स ने कहा कि न तो प्रशासन ने और न ही क्यूबा के अधिकारियों ने ओबामा और फिदेल (89) के बीच मुलाकात करवाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के दौरान, हम फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की योजना नहीं बना रहे हैं.”

उन्होंने कहा, ‘‘हमने ऐसी किसी मुलाकात के लिए अनुरोध नहीं किया है. क्यूबा के लोगों ने भी ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है.” कास्त्रो अब सार्वजनिक रुप से मुश्किल ही नजर आते हैं. सरकारी मीडिया में आई उनकी तस्वीर में वह एक व्हील चेयर पर बैठे दिखाई दे रहे थे.

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पिछले सप्ताह क्यूबा आए थे, तब कास्त्रो ने उनसे मुलाकात की थी. ओबामा ने एबीसी को टीवी पर दिए एक साक्षात्कार में पहले कहा था कि वह मुलाकात के लिए तैयार हो सकते हैं. उन्होंने कहा था, ‘‘यदि उनकी सेहत ठीक हो तो मैं उनसे मिल सकता हूं. मुझे उनसे मिलने में खुशी होगी. यह हमारे साझा इतिहासों से जुडे शीतयुद्ध के अध्याय को बंद करने या उसे खत्म करने का एक प्रतीक होगा. मुझे उनकी सेहत की मौजूदा स्थिति ठीक तरह से पता नहीं है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola