ePaper

पूर्वी रुस में 7.0 तीव्रता का भूकंप, सहमे लोग

Updated at : 30 Jan 2016 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी रुस में 7.0 तीव्रता का भूकंप, सहमे लोग

हांगकांग : पूर्वी रुस में आज 7.0 तीव्रता का तीव्र भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण :यूएसजीएस: ने इसकी पुष्‍टि की. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात तीन बजकर 25 मिनट पर आया जिसका केंद्र रुस के पूर्वोत्तर में स्थित येलीजोवो शहर से करीब 95 किलोमीटर दूर 160 किलोमीटर गहराई पर था. राष्ट्रीय एवं […]

विज्ञापन

हांगकांग : पूर्वी रुस में आज 7.0 तीव्रता का तीव्र भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण :यूएसजीएस: ने इसकी पुष्‍टि की. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात तीन बजकर 25 मिनट पर आया जिसका केंद्र रुस के पूर्वोत्तर में स्थित येलीजोवो शहर से करीब 95 किलोमीटर दूर 160 किलोमीटर गहराई पर था.

राष्ट्रीय एवं प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्रों ने बताया कि इस भूकंप से सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है. भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या अन्य किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. यह भूकंप प्रशांत महासागर के निकट ‘‘रिंग ऑफ फायर” के नजदीक के एक इलाके में आया है जहां अकसर भूकंप आते रहते हैं और ज्वालामुखी फटने का खतरा बना रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola