पाकिस्तान में बीमारियों से 100 से अधिक शिशुओं की मौत

Updated at : 28 Jan 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में बीमारियों से 100 से अधिक शिशुओं की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सूखाग्रस्त दक्षिणी सिंध प्रांत में इस महीने जलजनित और विषाणु जनित बीमारियों से 100 से अधिक नवजात शिशुओं और कई महिलाओं की मौत हो गयी है. थारपारकर जिले के विभिन्न इलाकों में जल जनित बीमारियों और कुपोषण के साथ-साथ ठंड के कारण बच्चों की मौत हो गयी. हालांकि सिंध सरकार ने […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सूखाग्रस्त दक्षिणी सिंध प्रांत में इस महीने जलजनित और विषाणु जनित बीमारियों से 100 से अधिक नवजात शिशुओं और कई महिलाओं की मौत हो गयी है. थारपारकर जिले के विभिन्न इलाकों में जल जनित बीमारियों और कुपोषण के साथ-साथ ठंड के कारण बच्चों की मौत हो गयी. हालांकि सिंध सरकार ने इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत होने से इनकार किया है लेकिन चिकित्सकों ने कहा है कि जलजनित और विषाणु जनित बीमारियों से कल ही दो महिलाओं और आठ बच्चों की मौत हुई.

थारपारकर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन कुमार ने कहा, ‘इलाके में जलजनित और विषाणु जनित बीमारियां फैल गयी हैं और नवजात शिशुओं एवं बच्चों की कुपोषण एवं अत्यधिक ठंड के कारण मौत हुई हैं.’ थारपारकर जिले में केवल जनवरी में करीब 121 नवजात शिशुओं और कुछ मामलों में मांओं की मौत भी हुई है. हालांकि थारपारकर के उप जिला स्वास्थ्य अधिकारी जय प्रकाश ने कहा कि अभी तक इस प्रकार की बीमारियों से 40 बच्चों की मौत हुई है.

अधिकारी ने दावा किया कि निमोनिया और अन्य बीमारियों से पीडित 162 बच्चों का मीठी अस्पताल और अन्य अस्पतालों में उपचार चल रहा है. सिंध सरकार जिले में बच्चों की मौत के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रही है लेकिन अधिकारियों और मंत्रियों का दावा है कि आंकडें सही नहीं हैं और इलाके में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए और फंड आवंटित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola