यमन संकट पर चर्चा के लिए नवाज शरीफ तुर्की रवाना

Updated at : 03 Apr 2015 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
यमन संकट पर चर्चा के लिए नवाज शरीफ तुर्की रवाना

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक दिन की यात्रा पर तुर्की रवाना हो गए. वहां पर वे तुर्की के शीर्ष नेतृत्व से यमन संकट के मुद्दे पर चर्चा करेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान शरीफ तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लु और राष्ट्रपति रिसेप तय्यिप एर्डोगन से अंकारा में मिलेंगे. तुर्की जाने से पहले […]

विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक दिन की यात्रा पर तुर्की रवाना हो गए. वहां पर वे तुर्की के शीर्ष नेतृत्व से यमन संकट के मुद्दे पर चर्चा करेंगे.
अपनी इस यात्रा के दौरान शरीफ तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लु और राष्ट्रपति रिसेप तय्यिप एर्डोगन से अंकारा में मिलेंगे. तुर्की जाने से पहले दिए बयान में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान संकट के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास रखता है और मुस्लिम राष्ट्रों के बीच एकता की उम्मीद करता है.
शरीफ के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज, विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सईद तारिक फातेमी और विदेश सचिव एजाज चौधरी भी तुर्की गए हैं.
दोनों देशों के नेता यमन संकट में दोनों की भूमिका के बारे में बात करेंगे. फिलहाल सउदी अरब ने यमन में हवाई हमले शुरु कर दिए हैं जहां पर हौती विद्रोहियों ने देश पर कब्जा कर लिया है.
यमन संकट के लिए सउदी अरब के नेतृत्व में काम कर रहे 10 देशों के गठबंधन को सैन्य सहायता उपलब्ध कराने का पाकिस्तान पर दबाव है.
इस गठबंधन में शामिल होने के मुद्दे पर चर्चा के लिए कल पाकिस्तान ने सोमवार को संसद का संयुक्त सत्र भी बुलाया है. पाकिस्तान अभी इस पर निर्णय लेने पर असमंजस में है क्योंकि ईरान शिया हौती विद्रोहियों को समर्थन प्रदान कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola