पाकिस्तान में ईशनिंदा के लिए व्यक्ति को मौत की सजा
Updated at : 21 Mar 2015 4:22 PM (IST)
विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने एक व्यक्ति को ईशनिंदा करने के आरोप में आज मौत की सजा सुनायी. लाहौर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवीद इकबाल ने अभियोजन द्वारा सबूत और गवाह पेश किये जाने के बाद लियाकत अली को मौत की सजा सुनायी. लाहौर के मुगलपुरा क्षेत्र निवासी अली […]
विज्ञापन
लाहौर : पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने एक व्यक्ति को ईशनिंदा करने के आरोप में आज मौत की सजा सुनायी. लाहौर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवीद इकबाल ने अभियोजन द्वारा सबूत और गवाह पेश किये जाने के बाद लियाकत अली को मौत की सजा सुनायी.
लाहौर के मुगलपुरा क्षेत्र निवासी अली को 2012 में क्षेत्र के एक नमाज पढाने वाले की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने सह आरोपी अब्दुल शकूर को संदेह के लाभ के आधार पर बरी कर दिया.
गौरतलब है कि इस देश में ईशनिंदा के मामलों में वृद्धि हो रही है. पंजाब के राज्यपाल सलमान तासिर और अल्पसंख्यक मामलों के संघीय मंत्री शाहबाज बभाटी की तब हत्या कर दी गई थी जब उन पर पाकिस्तान के विवादास्पद ईशनिंदा कानून के खिलाफ आवाज उठाने का आरोप लगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




