अमेरिका ने लखवी से संबंधित ‘विश्वसनीय सबूत’ पाकिस्तान को साझा किया

Updated at : 17 Mar 2015 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने लखवी से संबंधित ‘विश्वसनीय सबूत’ पाकिस्तान को साझा किया

वाशिंगटन : मुंबई हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं को सजा देने की पाकिस्‍तान की प्रतिबद्धता याद दिलाने के कुछ ही दिन बाद अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उसने वर्ष 2008 के मुंबई हमलों में लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशंस कमांडर जकी उर रहमान लखवी की संलिप्तता संबंधी ‘विश्वसनीय सबूत’ पाकिस्तान के साथ […]

विज्ञापन
वाशिंगटन : मुंबई हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं को सजा देने की पाकिस्‍तान की प्रतिबद्धता याद दिलाने के कुछ ही दिन बाद अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उसने वर्ष 2008 के मुंबई हमलों में लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशंस कमांडर जकी उर रहमान लखवी की संलिप्तता संबंधी ‘विश्वसनीय सबूत’ पाकिस्तान के साथ साझा किए हैं.
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बात करते हुए कहा कि ‘अमेरिका ने पाकिस्तान को लखवी के बारे में विश्वसनीय सबूत दिए हैं.’अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी मामला है. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने लखवी और मुंबई आतंकी हमलों में शामिल अन्य लोगों के बारे में पाकिस्तान को जो सूचना दी है वह विश्वसनीय है.
अमेरिका ने मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में शामिल लोगों के बारे में जो सूचना मुहैया कराई है वह डेविड हेडली से पूछताछ और उससे मिली जानकारी पर आधारित है.हेडली मुंबई हमलों में संलिप्तता के मामले में इस समय जेल में है. अमेरिका की कई सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया इकाइयों ने मुंबई आतंकवादी हमलों के बारे में जांच की है.
इस सूचना के आने से पहले पिछले ही सप्ताह अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ आतंकवाद से निपटने के लिए मजबूत साझेदारी है. तब अमेरिका ने इस्लामाबाद से अपील की थी कि वह 26/11 हमलों के साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाने की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करे.
इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा था ‘पाकिस्तान सरकार ने मुंबई हमलों को अंजाम देने वालों और उन्हें वित्तीय मदद देने वालों को न्याय के कटघरे में लाने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया था. हम पाकिस्तान से उस प्रतिबद्धता को पूरा करने की अपील करते हैं.’
55 वर्षीय लखवी मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है और फिलहाल जन सुरक्षा आदेश के तहत पाकिस्तान की जेल में बंद है. पिछले सप्ताह एक अदालत ने लखवी को जेल से रिहा करने के निर्देश दिए थे. इस कदम पर भारत ने कडा विरोध जताया था.लखवी को इस आदेश पर रिहा किए जाने से पहले ही बंधक बना लिया गया था.
फिलहाल प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने जकीउर रहमान लखवी की बेल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 26 मार्च तक टाल दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola