पाकिस्तान में 20 लाख सिम कार्ड बंद

Updated at : 31 Jan 2015 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में 20 लाख सिम कार्ड  बंद

इस्लामाबाद : मोबाइल फोन के उपभोक्ता विवरणों की जांच अभियान शुरू किये जाने के तहत पाकिस्तान दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने देश भर में 20 लाख से अधिक सिम बंद कर दिये हैं. डॉन ने खबर दी है कि दिसंबर में पेशावर स्कूल में हुये नरसंहार में 150 लोगों के मारे जाने के बाद सुरक्षा उपायों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : मोबाइल फोन के उपभोक्ता विवरणों की जांच अभियान शुरू किये जाने के तहत पाकिस्तान दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने देश भर में 20 लाख से अधिक सिम बंद कर दिये हैं. डॉन ने खबर दी है कि दिसंबर में पेशावर स्कूल में हुये नरसंहार में 150 लोगों के मारे जाने के बाद सुरक्षा उपायों के तहत पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम (बीवीएस) के जरिए अप्रामाणीकृत 10.3 करोड सिमों की जांच के लिए इस महीने की शुरुआत में 91 दिनों का समय निर्धारित किया.

सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार पर राष्ट्रीय सदन की स्थायी समिति की बुधवार को हुयी बैठक में सूचना दी गयी कि गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक संयुक्त कार्य समूह इस प्रकिया पर 12 जनवरी से कार्य कर रहा है. इस समूह में पीटीए, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय डाटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण, संघीय जांच प्राधिकरण, खुफिया ब्यूरो और मोबाइल फोन ऑपरेटरों के सदस्यों को शामिल किया गया है.

इस साल 12 जनवरी को शुरू इस अभियान में पीटीए ने 87.2 लाख कनेक्शनों की पुन: प्रमाणीकृत किया गया. बीवीएस के जरिए तीन महीने तक चलने वाले मोबाइल फोन जांच की अवधि 13 अप्रैल को समाप्त हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola