भारत-अमेरिका की बढती नजदीकी से पाक सेना प्रमुख परेशान

बीजिंग : भारत-अमेरिका की बढती नजदीकी के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आज यहां चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारी से मुलाकात की. दोनों देश लंबी अवधि के द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढाने, खुफिया सूचना साझा करने और आतंकवाद निरोध पर सहयोग के लिए राजी हुए. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरी बार […]
बीजिंग : भारत-अमेरिका की बढती नजदीकी के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आज यहां चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारी से मुलाकात की. दोनों देश लंबी अवधि के द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढाने, खुफिया सूचना साझा करने और आतंकवाद निरोध पर सहयोग के लिए राजी हुए.
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरी बार भारत की यात्र करने के बीच जनरल शरीफ चीन पहुंचे हैं. आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान दोनों देशों (भारत और अमेरिका) से दबाव का सामना कर रहा है. दरअसल, पाकिस्तान से जमात उद दावा और इसके प्रमुख के खिलाफ पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है.
पाकिस्तान सेना प्रमुख यहां की दो दिनों की यात्रा पर हैं. उन्हें उनके चीनी समकक्ष के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन दोनों की बातचीत हुई. गौरतलब है पाकिस्तान सेना प्रमुख चीन के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करने तथा सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग से जुडे मुद्दे पर चर्चा करने के लिए यहां कल पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




