ePaper

पेशावर आतंकी हमला : कैंटीन में काम करने वाला अफगानी गिरफ्तार

Updated at : 28 Dec 2014 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
पेशावर आतंकी हमला : कैंटीन में काम करने वाला अफगानी गिरफ्तार

पेशावर : तालिबानी हमले का शिकार बने पेशावर के सैनिक स्कूल की कैंटीन में काम करने वाले अफगान कर्मचारियों को पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने कथित रुप से इस नरसंहार में आतंकवादियों की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस हमले में आतंकियों ने हैवानियत की हद पार कर दी थी. स्कूल पर हुए […]

विज्ञापन

पेशावर : तालिबानी हमले का शिकार बने पेशावर के सैनिक स्कूल की कैंटीन में काम करने वाले अफगान कर्मचारियों को पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने कथित रुप से इस नरसंहार में आतंकवादियों की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

इस हमले में आतंकियों ने हैवानियत की हद पार कर दी थी. स्कूल पर हुए इस हमले में करीब 150 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर मासूम बच्चे और स्कूल कर्मचारी शामिल थे. आतंकियों ने स्कूल की एक टीचर को जिंदा जला दिया था.

स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार, अफगान संदिग्धों ने फोन पर सैनिक स्कूल के संबंध में आतंकवादियों को सूचना दी थी. उनके मोबाइल डेटा रेकार्ड से आतंकवादियों के साथ उनके संबंध की पुष्टि हो रही है.

खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री ने बताया कि पेशावर स्कूल नरसंहार की जांच के इस मामले के तार अफगानिस्तान से जुड है क्योंकि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तालिबान हमलावरों के साथियों और सहायकों को गिरफ्तार कर लिया है. खबर के मुताबिक, 16 दिसंबर को हुए इस हमले की योजना आतंकवादी लंबे समय से बना रहे थे.

सुरक्षा एजेंसियों ने अफगान नागरिकों के कब्जे से पाकिस्तानी पहचानपत्र भी बरामद किए हैं. एजेंसियों को स्कूल के भीतर से आतंकवादियों की मदद करने वालों की भी सूचना मिल गयी है. खबर के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि इन अफगान नागरिकों के संबंध आतंकवादियों के साथ थे. उसके अनुसार, इस मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola