ePaper

चीन की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसकर 19 की मौत

Updated at : 30 Sep 2019 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
चीन की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसकर 19 की मौत

बीजिंग : पूर्वी चीन में एक फैक्ट्री में आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गयी. ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंच ‘वायबो’ पर स्थानीय सरकार ने इसकी जानकारी दी. सरकार ने बताया कि पूर्वी झेजियांग प्रांत की निंगहाई स्थित एक फैक्ट्री में रविवार को आग लग गयी. यह फैक्ट्री ‘रूईकी डेली नसेसिटीज कम्पनी’ की […]

विज्ञापन

बीजिंग : पूर्वी चीन में एक फैक्ट्री में आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गयी. ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंच ‘वायबो’ पर स्थानीय सरकार ने इसकी जानकारी दी.

सरकार ने बताया कि पूर्वी झेजियांग प्रांत की निंगहाई स्थित एक फैक्ट्री में रविवार को आग लग गयी. यह फैक्ट्री ‘रूईकी डेली नसेसिटीज कम्पनी’ की है.

निंगहाई के अधिकारियों ने बताया कि बचाये गये आठ लोगों में से तीन घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola