बम धमाके से दहला पाकिस्तान का क्वेटा, 16 लोगों की गयी जान

Updated at : 12 Apr 2019 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
बम धमाके से दहला पाकिस्तान का क्वेटा, 16 लोगों की गयी जान

कराची : पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गये जबकि 30 अन्य घायल हो गये. मारे गये लोगों में से कई हजारा समुदाय के थे. पुलिस ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गये जबकि 30 अन्य घायल हो गये. मारे गये लोगों में से कई हजारा समुदाय के थे.

पुलिस ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका हुआ। उसे बाजार में सब्जियों के बीच छिपा कर रखा गया था.

जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के हजारागंजी इलाके में हुए बम विस्फोट में मारे गये लोगों में से कम से कम आठ लोग हजारा समुदाय के थे. सुरक्षा बलों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

क्वेटा के डीआईजी अब्दुल रजाक चीमा ने मीडिया को बताया कि फ्रंटियर कॉर्प (एफसी) के एक अधिकारी समेत 16 लोगों की जान गयी है. विस्फोट में हजारा समुदाय को निशाना बनाया गया था.

अधिकारी ने बताया कि हमले में तीस अन्य लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. घायलों में चार एफसी कर्मी भी शामिल हैं. पुलिस ने कहा कि विस्फोट में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है. किसी भी समूह ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्रधानमंत्री इमरान खान ने हजारागंजी में हुए विस्फोट की निंदा की और घटना पर रिपोर्ट मांगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola