बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में काम काज शुरू

Published at :03 Jul 2014 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में काम काज शुरू

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने नेटवर्क में आई तकनीकी ख़राबी के बाद फिर से काम करना शुरू कर दिया है. बीएसई ने गुरूवार को नेटवर्क में आई तकनीकी ख़राबी के कारण कारोबार बंद कर दिया था. बीबीसी संवाददाता योगिता लिमये ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से इस सिलसिले में बातचीत की. लिमये को बीएसई ने आधिकारिक […]

विज्ञापन

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने नेटवर्क में आई तकनीकी ख़राबी के बाद फिर से काम करना शुरू कर दिया है.

बीएसई ने गुरूवार को नेटवर्क में आई तकनीकी ख़राबी के कारण कारोबार बंद कर दिया था.

बीबीसी संवाददाता योगिता लिमये ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से इस सिलसिले में बातचीत की.

लिमये को बीएसई ने आधिकारिक रूप से जारी बयान में बताया, "नेटवर्क में आई तकनीकी समस्या के कारण बीएसई ने अपने सभी मार्केट बंद करने का फ़ैसला लिया है. नेटवर्क सेवा प्रदाता कंपनी एचसीएल की टीम समस्या के समाधान में लगी है. इस समस्या के दूर होते ही मार्केट फिर से खुल जाएंगे."

समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ कई डीलरों का कहना है कि बीएसई पर शेयर मूल्यों को अपडेट नहीं किया गया है.

गुरूवार सुबह बीएसई का सूचकांक 25,875 पर खुला.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत का प्रमुख स्टॉक मार्केट सूचकांक है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola