lok Sabha Election 2019 : गांधीनगर में आडवाणी की जगह अमित शाह को बनाया गया उम्मीदवार
Updated at : 22 Mar 2019 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

अहमदाबाद : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं होने से उनकी चुनावी राजनीति समाप्त होने के कयास लगाये जा रहे हैं. भाजपा ने गांधीनगर सीट से अपने अध्यक्ष अमित शाह को उतारा है. अब तक यह सीट आडवाणी के पास थी। भाजपा […]
विज्ञापन
अहमदाबाद : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं होने से उनकी चुनावी राजनीति समाप्त होने के कयास लगाये जा रहे हैं.
भाजपा ने गांधीनगर सीट से अपने अध्यक्ष अमित शाह को उतारा है. अब तक यह सीट आडवाणी के पास थी। भाजपा की प्रदेश इकाई ने मांग की थी कि या तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को या शाह को इस बार राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए.
प्रदेश भाजपा नेताओं ने यह भी मांग की थी शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ें. पार्टी पर्यवेक्षक निमाबेन आचार्य ने बताया था कि भाजपा ने 16 मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय जानने के लिए गांधीनगर में पर्यवेक्षकों को भेजा था और इनमें से अधिकतर ने शाह का पक्ष लिया. पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी (91) ने छह बार गांधीनगर सीट पर जीत दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




