ePaper

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के लिए मासस ने गठबंधन के समक्ष रखी ये शर्त

Updated at : 07 Feb 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के लिए मासस ने गठबंधन के समक्ष रखी ये शर्त

बात नहीं बनने पर अरूप हो सकते हैं उम्मीदवारधनबाद : लोकसभा के छठे चुनाव 1977 से लगातार 16 वें चुनाव 2014 तक धनबाद संसदीय सीट से लड़ने वाली मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) इस साल चुनाव नहीं भी लड़ सकती है. ऐसा होगा ‘भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ’ के गठबंधन की राजनीति के तहत. अगर मासस गठबंधन […]

विज्ञापन

बात नहीं बनने पर अरूप हो सकते हैं उम्मीदवार
धनबाद : लोकसभा के छठे चुनाव 1977 से लगातार 16 वें चुनाव 2014 तक धनबाद संसदीय सीट से लड़ने वाली मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) इस साल चुनाव नहीं भी लड़ सकती है. ऐसा होगा ‘भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ’ के गठबंधन की राजनीति के तहत. अगर मासस गठबंधन में शामिल होती है तो धनबाद लोस सीट वह छोड़ सकती है.

लेकिन बदले में विधानसभा चुनाव में उसे कुछ सीटें चाहिए. भाजपा के खिलाफ झारखंड में बनने वाले महागठबंधन में बातचीत इसी दिशा में आगे बढ़ रही है. अगर किसी कारण बात नहीं बनी (जिसकी संभावना न के बराबर है) तो मासस के निरसा विधायक अरूप चटर्जी लोकसभा में पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं.मासस नेताओं की मानें तो भाजपा को हराने के लिए वे सम्मानजनक समझौते से पीछे नहीं हटेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola