ePaper

NSA अजीत डोभाल और वांग ने की भारत-चीन सीमा मसले पर बातचीत

Updated at : 24 Nov 2018 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
NSA अजीत डोभाल और वांग ने की भारत-चीन सीमा मसले पर बातचीत

बीजिंग : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत में सीमा मसले पर बातचीत की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीमा विवाद के अलावा दोनों वरिष्ठ अधिकारी दुजियांगयान शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग […]

विज्ञापन

बीजिंग : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत में सीमा मसले पर बातचीत की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि सीमा विवाद के अलावा दोनों वरिष्ठ अधिकारी दुजियांगयान शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अप्रैल में हुई वुहान शिखर वार्ता के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुई वृद्धि का भी आकलन करेंगे.

डोभाल और वांग दोनों भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं. 21वें दौर की इस वार्ता के शनिवार शाम संपन्न होने की उम्मीद है. इस वर्ष की शुरुआत में स्टेट काउंसलर यांग जिची का स्थान लेने के बाद वांग की यह पहली वार्ता है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने 21 नवंबर को वार्ता की घोषणा करते हुए कहा था, ‘हमने मतभेदों को बातचीत और सलाह के जरिये ठीक ढंग से संभाल लिया है. सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता कायम है.’

इससे पहले इस संबंध में 20 बार वार्ता हो चुकी है. दोनों देशों के बीच की 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विवाद है.

चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का एक हिस्सा बताता है. इससे पहले सीमा वार्ता नयी दिल्ली में डोभाल और यांग के बीच हुई थी.

यह वार्ता डोकलाम पर 73 दिन तक चली तनातनी की पृष्ठभूमि में हुई थी. इसका समापन तब हुआ, जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने वहां सड़क बनाने की अपनी योजना बंद की.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola