तेजस्वी के गरीब बिहार वाले बयान पर भड़के रामकृपाल यादव, बोले- जनता उन्हें सीरियस नहीं लेती

तेजस्वी यादव
Bihar Politics: बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. तेजस्वी यादव द्वारा राज्य को गरीब बताने के बयान पर मंत्री रामकृपाल यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है और विपक्ष के आरोप निराधार हैं.
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. राम कृपाल यादव ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर जोरदार जवाब दिया है. उन्होंने साफ कहा कि जनता अब तेजस्वी यादव की बातों को गंभीरता से नहीं लेती और बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है. रामकृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने हर क्षेत्र में तरक्की की है. उनका कहना है कि यह विकास आगे भी जारी रहेगा और सरकार उसी दिशा में काम कर रही है.
क्या बोले थे तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने हाल ही में बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताया था. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां बेरोजगारी, अपराध और पलायन सबसे ज्यादा है. उनके मुताबिक, ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में युवा रोजगार के लिए परेशान हैं और सरकार इस पर ठोस काम नहीं कर पा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बीजेपी ने दिया जवाब
इन आरोपों पर पलटवार करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि जब बिहार की सत्ता उनके माता-पिता के हाथ में थी, तब राज्य की हालत खराब हो गई थी. अब जब स्थिति सुधर रही है, तो विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा.
मंत्री श्रवण कुमार ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे सोशल मीडिया के जरिए बिहार की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि राज्य लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है.
श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को यह स्वीकार करना चाहिए कि बिहार की पिछली समस्याओं के लिए उनके परिवार का शासन जिम्मेदार रहा है. साथ ही उन्होंने नए मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 6:30 बजे लगेंगे क्लास, देखें नया टाइम-टेबल
लंबा इंतजार खत्म, दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, सातों दिन मिलेगी फ्लाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




