पटना में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन PMCH और कृष्णा घाट के पास चेकिंग, 10 ई-रिक्शा जब्त

Updated:
विज्ञापन

वाहन चेक करते ट्रैफिक पुलिस

Patna Traffic Police: पटना यातायात पुलिस ने PMCH और कृष्णा घाट के आसपास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. अभियान में 10 ई-रिक्शा जब्त किए गए और 18 वाहनों से 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Patna Traffic Police: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया. यह अभियान पीएमसीएच और कृष्णा घाट के आसपास के इलाकों में चलाया गया, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई.

अवैध परिचालन पर कार्रवाई, 10 ई-रिक्शा जब्त

अभियान के दौरान अवैध रूप से परिचालन कर रहे 10 ई-रिक्शा को जब्त किया गया. जब्त सभी ई-रिक्शा को यातायात संचालन कार्यालय, डाकबंगला चौराहा के पास रखा गया है. पुलिस ने बताया कि बिना नियमों का पालन किए चल रहे वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

18 वाहनों से वसूला गया 22 हजार रुपये जुर्माना

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 अन्य वाहनों के खिलाफ चालान काटा गया. इनसे कुल 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और जाम की समस्या को कम करने के लिए नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी रहेगी.

लोगों से नियम पालन की अपील

पटना यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और शहर को जाम मुक्त बनाने में सहयोग करें. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

ALSO READ: EPFO की नई एमनेस्टी योजना, PF ट्रस्टों को मिलेगा फायदा, 6 महीने में आवेदन कर पूरा करें पेंडिंग प्रोसेस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन