ePaper

अमेरिका के रक्षा मंत्री बोले : मैं नहीं दूंगा इस्तीफा

Updated at : 19 Sep 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के रक्षा मंत्री बोले : मैं नहीं दूंगा इस्तीफा

वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने बुधवार को इन अफवाहों को खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंध खराब होने के चलते पेंटागन में उनके गिने-चुने दिन ही रह गये हैं. मशहूर पॉलीटिकल रिपोर्टर बॉब वुडवर्ड की एक नयी पुस्तक ने ट्रंप और मैटिस के संबंधों को चर्चा में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने बुधवार को इन अफवाहों को खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंध खराब होने के चलते पेंटागन में उनके गिने-चुने दिन ही रह गये हैं.

मशहूर पॉलीटिकल रिपोर्टर बॉब वुडवर्ड की एक नयी पुस्तक ने ट्रंप और मैटिस के संबंधों को चर्चा में ला दिया है.

वुडवर्ड ने अन्य दावों के साथ यह भी कहा है कि मैटिस ने ट्रंप के फैसलों पर सवाल उठाया और राष्ट्रपति की समझ को 10 या 11 साल के बच्चे जैसा बताया.

वहीं, मौजूदा एवं पूर्व अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से न्यूयाॅर्क टाइम्स ने शनिवार को एक खबर प्रकाशित की थी और मैटिस के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने का जिक्र किया था, क्योंकि ट्रंप अपने इर्द-गिर्द अत्यधिक वफादार और ‘हां में हां मिलाने वाले लोग’ चाहते हैं.

मैटिस ने वुडवर्ड से बात होने से इन्कार किया. कहा कि उन्होंने ट्रंप को कभी भी बच्चे जैसा नहीं बताया. उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं इन सब चीजों को गंभीरता से नहीं लेता. यह इस शहर में होने वाली ज्यादातर चीजों की तरह ही है. कोई भी व्यक्ति एक हेडलाइन गढ़ लेता है…’

मैटिस ने कहा कि पद छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है. मैटिस ने कहा, ‘बेशक मैं पद छोड़ने की नहीं सोच रहा, मुझे यहां (पेंटागन में) रहना पसंद है. मैं यहीं से सेवानिवृत्त होने की सोच रहा हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola