अमेरिका और उत्तर कोरिया परमाणु हथियार खत्म करने पर कहां अटके?

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा है कि उत्तर कोरिया के संभावित परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर उस देश से बातचीत चल रही है. पोम्पिओ ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘हम उत्तर कोरिया के साथ कई मुद्दों पर अब भी बातचीत कर रहे हैं कि कैसे सिंगापुर शिखर वार्ता के दौरान कियेगये वादों […]
वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा है कि उत्तर कोरिया के संभावित परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर उस देश से बातचीत चल रही है. पोम्पिओ ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘हम उत्तर कोरिया के साथ कई मुद्दों पर अब भी बातचीत कर रहे हैं कि कैसे सिंगापुर शिखर वार्ता के दौरान कियेगये वादों को पूरा किया जाये.’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 12 जून को हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण का संकल्प जताया था.
बहरहाल, अभी किसी चीज पर सहमति नहीं बनी है और दोनों देश इस बात को लेकर बंटे हुए हैं कि किस तरह यह लक्ष्य हासिल किया जायेगा.
पिछले महीने, ट्रंप ने अचानक पोम्पिओ की प्योंगयांग की पूर्वनिर्धारित यात्रा रद्द कर दी थी. शीर्ष अमेरिकी राजनयिक पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को लागू करने के लिए पहले की तरह ही प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




