श्रावणी मेले का 14वां दिन. सवा लाख भक्तों ने िकया जलार्पण

Updated at : 11 Aug 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेले का 14वां दिन. सवा लाख भक्तों ने िकया जलार्पण

देवघर : श्रावणी मेले के 14वें दिन कांवरियों का प्रवाह तेजी से जारी रहा. शुक्रवार को शाम छह बजे तक एक लाख से अधिक कांवरियों ने जलार्पण कर मंगलकामना की. वहीं शीघ्रदर्शनम का क्रेज भी देखा गया. 4404 लोगों ने कूपन के माध्यम से जलार्पण किया. शुक्रवार को बाबा मंदिर का पट अपने निर्धारित समय […]

विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेले के 14वें दिन कांवरियों का प्रवाह तेजी से जारी रहा. शुक्रवार को शाम छह बजे तक एक लाख से अधिक कांवरियों ने जलार्पण कर मंगलकामना की. वहीं शीघ्रदर्शनम का क्रेज भी देखा गया. 4404 लोगों ने कूपन के माध्यम से जलार्पण किया. शुक्रवार को बाबा मंदिर का पट अपने निर्धारित समय पर खुला तथा पुरोहित समाज की ओर से कांचा जल पूजा की गयी.
उसके पश्चात सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा ने बाबा बैद्यनाथ की सरकारी पूजा की. करीब चार बजे से आम भक्तों के लिए जलार्पण प्रारंभ किया गया. सुबह चार बजे कांवरियों की कतार बरमसिया चौक के पास देखी गयी. वहीं पांच बजे ही कतार बीएड कॉलेज में सिमट गयी. दोपहर 12 बजे कतार पंडित श्रीराम झा चौक पहुंच गयी. इसके बाद एक बजे से मानसरोवर फुट ओवरब्रिज से ही कांवरियों को मंदिर तक भेजने की व्यवस्था जारी रही. शुक्रवार को मुख्य अरघा व बाह्य अरघा से कुल 1.25 लाख कांवरियों ने जलार्पण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola