पाकिस्तान की जबावी कार्रवाई, अमेरिकी राजनयिकों की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध
Updated at : 11 May 2018 8:17 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका राजनयिकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया. इसके पहले अमेरिका ने भी ऐसे ही कदम उठाये थे. माना जा रहा है कि पाकिस्तान के इस प्रतिक्रियावादी कदम से दोनों देशों के संबंध और तनावपूर्ण हो सकते हैं. इसके पहले इस रोक को एक मई […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका राजनयिकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया. इसके पहले अमेरिका ने भी ऐसे ही कदम उठाये थे. माना जा रहा है कि पाकिस्तान के इस प्रतिक्रियावादी कदम से दोनों देशों के संबंध और तनावपूर्ण हो सकते हैं.
इसके पहले इस रोक को एक मई से प्रभावी होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया था, क्योंकि दोनों पक्षों ने इस मुद्दे को हल करने का फैसला किया था. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डाॅ मोहम्मद फैसल ने गुरुवारको पुष्टि की कि दोनों देश एक दूसरे के राजनयिकों की आवाजाही पर रोक लगायेंगे. उन्होंने कहा कि प्रतिबंध 11 मई से लागू होंगे और यह परस्पर आधार पर होंगे. उन्होंने हालांकि कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है. अमेरिकी फैसले के अनुसार वाशिंगटन स्थित दूतावास और न्यू याॅर्क, लॉस एंजिलिस, टेक्सास तथा शिकागो के वाणिज्य दूतावासों में नियुक्त पाकिस्तानी राजनयिकों की आवाजाही शहर के 40 किलोमीटर तक सीमित होगी. निर्धारित सीमा से बाहर जाने के लिए उन्हें औपचारिक रूप से अनुमति लेनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




