बिजली विभाग में JE कैसे बनें? जानें कितनी होती है सैलरी

Updated at : 16 Mar 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Junior Engineer Career

जूनियर इंजीनियर की सांकेतिक फोटो (Canva)

Junior Engineer Career: टेक्निकल फील्ड में बिजली विभाग में Junior Engineer यानी JE की नौकरी काफी अच्छा विकल्प मानी जाती है. यह सरकारी नौकरी होती है और इसमें सैलरी के साथ कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में बिजली कंपनियां समय-समय पर JE के पदों पर भर्ती निकालती रहती हैं.

विज्ञापन

Junior Engineer Career: अगर आप इंजीनियरिंग पढ़ रहे हैं या टेक्निकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो जूनियर इंजीनियर की पोस्ट सबसे ज्यादा फेमस है. देश के अलग-अलग राज्यों में बिजली कंपनियां और पावर कॉरपोरेशन समय-समय पर JE की भर्ती निकालते हैं. इस पद पर काम करने वालों को अच्छी सैलरी, स्थायी नौकरी और प्रमोशन के मौके भी मिलते हैं.

Junior Engineer क्या होता है?

Junior Engineer बिजली विभाग का एक टेक्निकल पद होता है. JE का मुख्य काम बिजली लाइन, ट्रांसफॉर्मर, सबस्टेशन और अन्य तकनीकी सिस्टम की निगरानी करना होता है. अगर कहीं फॉल्ट आता है तो उसे ठीक कराने की जिम्मेदारी भी JE की होती है. इसके अलावा नई बिजली लाइन बिछाने, मरम्मत के काम की निगरानी और फील्ड टीम को निर्देश देने का काम भी इसी पद पर होता है.

JE Eligibility: क्या योग्यता चाहिए?

बिजली विभाग में JE बनने के लिए आमतौर पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या उससे जुड़े ट्रेड में डिप्लोमा या BTech डिग्री मांगी जाती है. ज्यादातर भर्तियों में Electrical Engineering डिप्लोमा जरूरी होता है.

उम्र सीमा आम तौर पर 18 से 37 साल के बीच होती है, हालांकि अलग-अलग राज्यों में इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी मिलती है.

JE की सैलरी कितनी होती है

बिजली विभाग में Junior Engineer की सैलरी राज्य और विभाग के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. आम तौर पर शुरुआती सैलरी लगभग 35,000 से 55,000 रुपये प्रति महीना के बीच होती है. इसके अलावा कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं जैसे-

  • महंगाई भत्ता
  • हाउस रेंट अलाउंस
  • मेडिकल सुविधा
  • ट्रैवल भत्ता

सरकारी कंपनियों में JE की वैकेंसी

देश के कई बिजली विभाग समय-समय पर JE की भर्ती निकालते हैं. जैसे-

  • Bihar State Power Holding Company Limited
  • Uttar Pradesh Power Corporation Limited
  • Punjab State Power Corporation Limited
  • Madhya Pradesh Power Generating Company Limited

उदाहरण के तौर पर Bihar State Power Holding Company Limited ने हाल के वर्षों में Junior Electrical Engineer और Assistant Engineer के कई पदों पर भर्ती निकाली थी. इसी तरह Uttar Pradesh Power Corporation Limited भी समय-समय पर JE के पदों के लिए आवेदन मांगता है.

यह भी पढ़ें: 12वीं ह्यूमैनिटीज के बाद क्या करें? जानें टॉप करियर ऑप्शन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola