ePaper

प्रतिबंधित 11 देशों के शरणार्थी अब अमेरिका में ले सकेंगे शरण

Updated at : 30 Jan 2018 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंधित 11 देशों के शरणार्थी अब अमेरिका में ले सकेंगे शरण

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज ‘ज्यादा खतरे’ वाले 11 देशों के शरणार्थियों पर से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की लेकिन कहा कि अमेरिका में प्रवेश के इच्छुक शरणार्थियों को पहले की अपेक्षा अधिक कड़ी जांच से गुजरना होगा .इन 11 देशों के शरणार्थियों के नाम नहीं बताये गये हैं लेकिन समझा जाता है कि उत्तर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज ‘ज्यादा खतरे’ वाले 11 देशों के शरणार्थियों पर से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की लेकिन कहा कि अमेरिका में प्रवेश के इच्छुक शरणार्थियों को पहले की अपेक्षा अधिक कड़ी जांच से गुजरना होगा .इन 11 देशों के शरणार्थियों के नाम नहीं बताये गये हैं लेकिन समझा जाता है कि उत्तर कोरिया और 10 मुस्लिम बहुल देशों के शरणार्थियों को कड़ी जांच का सामना करना होगा.

घरेलू सुरक्षा मंत्री क्रिस्टजेन नील्सन ने बताया, “ यह बेहद जरूरी है कि हमें यह पता हो कि कौन अमेरिका में प्रवेश कर रहा है।” उन्होंने कहा, “ इन अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के चलते गलत लोगों के लिए हमारे शरणार्थी कार्यक्रम का लाभ उठाना मुश्किल होगा.सुरक्षा उपाय यह सुनिश्चित करेंगे कि हम देश के लिए अधिक सतर्क दृष्टिकोण अपनाएं.” इन 11 देशों पर ट्रंप प्रशासन ने अक्तूबर में शरणार्थी नीति की समीक्षा के बाद प्रतिबंध लगाया था.

हालांकि इनकी आधिकारिक रूप से पहचान नहीं बताई गई थी.हालांकि शरणार्थी समूहों का कहना है कि इन देशों में मिस्र, ईरान, इराक, लीबिया, माली, उत्तर कोरिया, सोमालिया, दक्षिणी सूडान, सूडान, सीरिया और यमन शामिल है.नाम नहीं जारी करने की शर्त पर एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि 11 देशों के लिए बढ़ाए गए सुरक्षा जांच की नीति मुस्लिमों को लक्ष्य कर नहीं बनाई गई थी.अधिकारी ने बताया ‘‘हमारे प्रशासन का धर्म से कोई लेना देना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola