रोहिंग्या चरमपंथियों ने की एक महीने के संघर्ष विराम की घोषणा

यंगून : म्यामां में रोहिंग्या चरमपंथियों ने एक महीने के एकपक्षीय तत्काल संघर्षविराम की आज घोषणा की. अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी आक्रामक सैन्य अभियानों पर अस्थायी विराम की घोषणा करती है. उसने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि प्रभावित क्षेत्र में मानवीय […]
यंगून : म्यामां में रोहिंग्या चरमपंथियों ने एक महीने के एकपक्षीय तत्काल संघर्षविराम की आज घोषणा की. अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी आक्रामक सैन्य अभियानों पर अस्थायी विराम की घोषणा करती है. उसने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि प्रभावित क्षेत्र में मानवीय मदद पहुंचाई जा सके.
समूह ने अपील की कि मानवीय सहायता मुहैया कराने वाले सभी मददगार नौ अक्तूबर तक चलने वाले संघर्ष विराम के दौरान मानवीय संकट के सभी पीडितों को सहायता पहुंचाना आरंभ करें भले ही वे किसी भी जाति या धार्मिक पृष्ठभूमि से संबंधित हों समूह ने अपील की कि म्यामां संघर्ष में इस मानवीय विराम पर उचित प्रतिक्रिया दे. ऐसा बताया जा रहा है कि दो सप्ताह तक चली हिंसा के बाद रखाइन से विस्थापित कई लोगों को तत्काल मदद की आवश्यकता है.
म्यांमार का रोंहिग्या समुदाय : हर दौर में दर-दर भटकने को मजबूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




