ePaper

Maharashtra Crisis: शरद पवार को धमकी से लेकर संजय राउत का ट्वीट, जानें ताजा अपडेट, देखें ये वीडियो

Updated at : 24 Jun 2022 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
Maharashtra Crisis: शरद पवार को धमकी से लेकर संजय राउत का ट्वीट, जानें ताजा अपडेट, देखें ये वीडियो
Guwahati: Rebel Shiv Sena MLA Eknath Shinde with Minister of Agriculture of Maharashtra Dadaji Dagadu Bhuse and other rebel MLAs at a hotel, in Guwahati, Thursday, June 23, 2022. (PTI Photo) (PTI06_24_2022_000010B)

Maharashtra Crisis Latest Updates : शिवसेना नेता संजय राउत ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि शरद पवार साहब को धमकियां देने का काम चल रहा है. अमित शाह और मोदी जी आप के मंत्री पवार साहब को धमकी देने में जुटे हुए हैं. क्या ऐसी धमकियों को आपका समर्थन प्राप्त है ?

विज्ञापन

Maharashtra Crisis Updates : महाराष्‍ट्र में जारी राजनीतिक ड्रामा अभी भी जारी है. ताजा घटनाक्रम में शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान है. उन्होंने कहा है कि संख्या बल कागज़ में ज़्यादा हो सकती है लेकिन अब यह लड़ाई क़ानूनी लड़ाई होगी. आगे शिवसेना नेता ने कहा कि हमारे जिन 12 लोगों ने बगावत शुरू की है उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. इसकिे लिए हमारे लोगों ने सभापति से मुलाकात की है.

https://www.youtube.com/watch?v=_h-FAvKgJDw
शरद पवार को धमकियां आखिर दे कौन रहा है

शिवसेना नेता संजय राउत ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि शरद पवार साहब को धमकियां देने का काम चल रहा है. अमित शाह और मोदी जी आप के मंत्री पवार साहब को धमकी देने में जुटे हुए हैं. क्या ऐसी धमकियों को आपका समर्थन प्राप्त है ? इधर महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर MoS रेलवे रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा है कि हम लोग सरकार गिराने के लिए नहीं है. ये लोग आपस में खुद झगड़ा कर रहे हैं और आपस में झगड़कर खुद सरकार गिराने का काम करेंगे. वही आज देखने को मिल रहा है. आगे उन्होंने कहा कि कोई केंद्रीय मंत्री धमकी नहीं दे रहा है और हम धमकी देंगे भी नहीं. यह उनका अंदरूनी मामला है.

संजय राउत का ट्वीट

इधर महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना ने आज शिवसेना भवन (मुंबई) में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है. इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यदि महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने के प्रयास किया गया तो शरद पवार को घर नहीं जाने दिया जाएगा. महाविकास अघाड़ी सरकार रहे या न रहे लेकिन शरद पवार के लिए ऐसी भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है.

शिंदे के खेमे में शिवसेना के विधायकों की संख्या 50 से अधिक

न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि एकनाथ शिंदे के खेमे में शिवसेना के विधायकों की संख्या 50 से अधिक हो सकती है क्योंकि आज और विधायकों के गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola