34 Second Viral Video: ब्रह्मांड की सबसे खतरनाक आवाज, दंग कर देगी ब्लैक होल की ध्वनि, यहां देखिए वीडियो

Published by : Pritish sahay Updated At : 14 Dec 2025 5:48 PM

विज्ञापन

34 Second Viral Video: ब्रह्मांड की सबसे खतरनाक आवाज, दंग कर देगी ब्लैक होल की ध्वनि, यहां देखिए वीडियो

34 Second Video: सोशल मीडिया पर एक ब्लैक होल की आवाज वाला वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इंटरनेट पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है. हजारों लोगों ने वीडियो देखा है. कई यूजर्स ने इसे रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो कहा है. एक यूजर ने लिखा कि किसी हॉरर फिल्म से भी इसकी ध्वनि ज्यादा डरावनी है.

विज्ञापन

34 Second Viral Video: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा है, न तो इसके ओर का पता है और छोर का. अंतहीन और अनंत ब्रह्मांड में ऐसी-ऐसी दुर्लभ चीजें है जिसे इंसान समझ भी नहीं पाया है. इन्हीं रहस्यों में से एक है ब्लैक होल. ब्रह्मांड के सबसे डरावने रहस्यों में से एक है ब्लैक होल. जितना खतरनाक खुद ब्लैक होल है उससे भी ज्यादा खतरनाक उसी धवनि है, ब्लैक होल की आवाज किसी भी इंसान को चौंका देगी. हाल के समय में नासा ने एक सुपरमैसिव ब्लैक होल से निकलने वाली ध्वनि तरंगों को रिकॉर्ड किया है. ब्लैक होल से निकलने वाली ध्वनि का नासा ने सोनिकिफिकेशन कर उसे साउंड में तब्दील किया है. यह आवाज इतनी भयानक और रहस्यमयी है कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. 34 सेकंड के वीडियो में निकलने वाली यह आवाज ब्लैक होल की है.

अमे���िकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पर्सियस आकाशगंगा समूह के केंद्र में एक मैसिव ब्लैक होल की ध्वनि को कैप्चर किया है. करीब 250 मिलियन प्रकाश वर्ष (Light Year) दूर इस से आने वाली ध्वनि को नासा के वैज्ञानिकों ने कैप्चर किया है. हालांकि इसे सीधा नहीं सुना जा सकता, इसके लिए वैज्ञानिकों ने इसे ध्वनि ऊर्जा में सोनिकिफिकेशन के जरिए बदला है. 34 सेकंड में ब्लैक होल की ध्वनि एक कंपन की तरह सुनाई दे रही है. एक यूजर ने लिखा किसी हॉरर फिल्म से भी खतरनाक है ब्लैक होल की आवाज.

ब्लैक होल क्या होता है?

ब्लैक होल एक ऐसा स्थान है जहां से कोई भी चीज वापस नहीं आती. इसका गुरुत्वाकर्षण इतना ताकतवर होता है कि यह लाइट को भी वापस आने नहीं देता. अंतरिक्ष में ब्लैक होल ऐसा दानव है जिसके अंदर जो गया वो कभी वापस नहीं आ सकता है. यह इतना ताकतवर होता है कि हमारे सूर्य से भी बड़े तारों को यह बड़े आराम से निकल सकता है. अंतरिक्ष में हजारों ब्लैक होल मौजूद हैं. हमारी मिल्की वे गैलेक्सी के केंद्र में भी एक मैसिव ब्लैक होल मौजूद है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर ब्लैक होल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स के अकाउंट पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1.33 लाख लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने ब्लैक होल की ध्वनि को सुनकर अचरज जाहिर किया है. कई लोगों ने इसे अमेजिंग करार दिया है. एक यूजर ने लिखा उसकी उम्मीदों से ज्यादा खतरनाक है ब्लैक होल की ध्वनि.

Also Read: Viral Video: इंसानों की तरह बात करता है यह कौवा, मदद करने पर कहता है थैंक्यू सर, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola