ePaper

Dev Deepawali 2021: काशी में शिव के साथ देवी-देवताओं की दीपावली, ऐतिहासिक पंचगंगा घाट पर अलौकिक नजारा

Updated at : 19 Nov 2021 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Dev Deepawali 2021: काशी में शिव के साथ देवी-देवताओं की दीपावली, ऐतिहासिक पंचगंगा घाट पर अलौकिक नजारा

काशी की देव दीपावली इतनी प्रसिद्ध हो चुकी है कि यह लखा मेला में शुमार हो चुका. अर्धचन्द्राकार घाटों के स्वरूप में सजी दीयों की सजावट देव दीपावली के उत्सव को नई भव्यता प्रदान करता है.

विज्ञापन
undefined

Dev Deepawali 2021: काशी में शुक्रवार की शाम देव दीपावली पर अद्भुत नजारा दिखा. घाटों के शहर वाराणसी में देव दीपावली को लेकर गजब का उत्साह रहा. इस दौरान लगा मानो भगवान शिव साक्षात देवताओं के साथ काशी के गंगा घाटों पर दीपावली मना रहे हैं.

undefined

देव दीपावली पर 33 करोड़ देवी-देवता काशी में अदृश्य होकर दीपावली मनाते हैं. 84 घाटों पर दीपकों की रोशनी जब चमकती है तो देवताओं के आने का बोध काशी के कण-कण से होता है.

undefined

इन्हीं 84 घाटों में से एक पंचगंगा घाट हैं, जहां से देव दीपावली मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई. पंचगंगा घाट का इतिहास काफी पुराना है. पिछले 15 सालों में देव दीपावली मनाने का जो तरीका बदला है, उसमें पंचगंगा घाट की शुरुआत को नकारा नही जा सकता.

undefined

पंचगंगा घाट का हजारा दीपस्तंभ देव दीपावली के दिन 1001 से अधिक दीपों की लौ से जगमगाता है. यह घाट काशी की देव दीपावली की प्राचीनता और परंपरा का अद्भुत संगम है.

undefined

महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने पंचगंगा घाट पर पत्थरों से बना खूबसूरत हजारा दीपस्तंभ स्थापित किया था. यह हजारा दीप देव दीपावली की परंपरा का साक्षी है. साक्ष्य रूप में काशी में देव दीपावली की शुरुआत भी यहीं से हुई थी.

undefined

15 लाख दीपकों से जलने का भव्यतम कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे काशी की देव दीपावली में बनारस के पंचगंगा घाट का इतिहास भी अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है. कार्तिक महीने में यहां पर आकाश दीप जलाए जाने की शुरुआत भी की गई थी.

undefined

पंचगंगा घाट पर उपस्थित लंबे-लंबे बांस पर लगी टोकरियों में सैकड़ों की संख्या में आकाशदीप जगमगाते हैं. यहां एक साथ पांच नदियों का समागम होता है, जिसमें गंगा, यमुना, सरस्वती, द्रुतपापा, किरणा शामिल हैं.

undefined

वाराणसी के पंचगंगा घाट से देव दीपावली का सदियों पुराना नाता है. साल 1785 में महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने पंचगंगा घाट पर ही पत्थर से बनाए गए हजारा स्तंभ दीपक की लंबी श्रृंखला को जलाकर काशी में देव दीपावली उत्सव की शुरुआत की थी.

undefined

आज काशी की देव दीपावली इतनी प्रसिद्ध हो चुकी है कि यह लखा मेला में शुमार हो चुका. अर्धचन्द्राकार घाटों के स्वरूप में सजी दीयों की सजावट देव दीपावली के उत्सव को नई भव्यता प्रदान करता है.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola